विज्ञापन दें / सहयोग करें

बालोद में मधुमक्खियों का हमला: राजहरा माइंस ड्यूटी जा रहे 11 कर्मचारी घायल, दल्लीराजहरा बीएसपी अस्पताल में भर्ती – Balod News

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार सुबह 8 बजे बड़ा हादसा हुआ। दल्ली माइन्स मेन गेट से पहले जनरल शिफ्ट में ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों पर अचानक जंगल की ओर से आए मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में 11 बीएसपी और नियमित कर्मचारी घायल हो गए।

.

घटना की जानकारी मिलते ही बीएसपी अधिकारियों ने तुरंत दोनों ओर की सड़क को ब्लॉक कर दिया। साथ ही बीएसपी अस्पताल से एम्बुलेंस मंगवाकर सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। जहां सभी घायल कर्मचारियों का इलाज जारी है।

हाथ-पैर और सिर पर लगे डंक, दो की हालत नाजुक

मिली जानकारी के अनुसार, मधुमक्खियों ने कर्मचारियों के हाथ-पैर और सिर पर डंक मारे हैं। इनमें राइट्स कंपनी के मैकेनिकल इंजीनियर गौतम घोष और यदु राम सिन्हा को सबसे ज्यादा 10 से 15 तक डंक लगे हैं। डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक बताई है।

घायलों का इलाज जारी

बीएसपी अस्पताल में डॉ. पांडे और डॉ. लालवानी की देखरेख में घायल गौतम घोष, यदु राम सिन्हा, मिलाप कुर्रे मुंडा, राजेंद्र सिंह ठाकुर, नरसिंह ठाकुर, जोसेफ बक्स, मोहन गुप्ता, राहुल राम, अमित टेकाम और मुकुंद लाल का इलाज जारी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button