Bear Attack in MCB: कुएं में गिरा था भालू, वन विभाग ने निकाला बाहर, निकलते ही 2 महिला समेत 3 लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर काटा | Bear Rescue From Well Then Attack On 3 Villagers
बैकुंठपुर। एमसीबी जिले के जनकपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम च्यूल में शनिवार की दोपहर एक भालू कुएं में गिर गया था। ग्रामीण ने कुएं में गिरे भालू (Bear fell into the well) को देखा, इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कुएं में गिरे भालू को सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला। भालू के बाहर निकलते ही अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। इसके बाद भालू ने 14 वर्षीय किशोर व 2 महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर काटा। इसमें तीनों घायल हो गए। घायल किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
Source link
Follow Us











