विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में एनएचएम कर्मचारियों का प्रदर्शन: थाली बजाकर कलेक्ट्रेट का घेराव, नियमितीकरण समेत 10 मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल – Dhamtari News

धमतरी में एनएचएम कर्मचारियों का कलेक्ट्रेट घेराव

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। कर्मचारियों ने जनपद पंचायत कार्यालय से रैली निकाली। कलेक्ट्रेट के बाहर थाली बजाकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

.

कर्मचारियों ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रमुख मांगों में संविलियन एवं स्थायीकरण, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना और ग्रेड पे निर्धारण शामिल हैं। साथ ही लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि, नियमित भर्ती में आरक्षण और अनुकंपा नियुक्ति की मांग की गई है।

10 सूत्रीय मांगों को लेकर थाली बजाकर प्रदर्शन

कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 20 वर्षों से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में करीब 16 हजार और धमतरी जिले में 593 एनएचएम कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। दूसरे दिन प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन होगा।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। उनकी अन्य मांगों में कार्य मूल्यांकन व्यवस्था में पारदर्शिता, मेडिकल एवं अन्य अवकाश की सुविधा, स्थानांतरण नीति और न्यूनतम 10 लाख तक कैशलेश चिकित्सा बीमा सुविधा शामिल हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button