बलरामपुर नगर पालिका टैंकर बिक्री में अनियमितता का आरोप: पार्षद ने सीएमओ पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग – Balrampur (Ramanujganj) News
बलरामपुर नगर पालिका परिषद में शासकीय संपत्ति के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद गौतम सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) पर एक टैंकर को अनियमित तरीके से बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पार्षद गौतम सिंह द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, सीएमओ ने नगर पालिका के एक टैंकर को बिना निर्धारित शासकीय नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किए बेच दिया। पार्षद ने इस कार्रवाई को नियमों के विपरीत बताते हुए इसे सार्वजनिक संपत्ति के दुरुपयोग और संभावित भ्रष्टाचार का मामला करार दिया है। आवश्यक प्रक्रियाओं की अनदेखी शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि किसी भी सरकारी संपत्ति के विक्रय के लिए नगर परिषद की स्वीकृति, खुली निविदा प्रक्रिया, पारदर्शिता और समुचित अभिलेखीकरण अनिवार्य होता है। आरोप है कि इस मामले में इन सभी आवश्यक प्रक्रियाओं की अनदेखी की गई। भ्रष्टाचार से प्रशासन की छवि प्रभावित पार्षद ने इसे प्रथम दृष्टया गंभीर प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला बताया है उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि मामले की गहन जांच की जाए। यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं प्रशासन की छवि को प्रभावित करती हैं और जनता के विश्वास को कमजोर करती हैं।
<












