विज्ञापन दें / सहयोग करें

जल जागृति अभियान के तहत बटईकेला में जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कांसाबेल। जल जागृति जशपुर अभियान के तहत ग्राम पंचायत बटईकेला में जल संरक्षण व संवर्धन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जल के महत्व और संरक्षण के तरीकों के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “जल है तो कल है”, इसलिए आज जल संरक्षण हमारी सबसे बड़ी जरूरत है। यदि हम अभी से जल बचाने के उपाय नहीं अपनाएंगे तो भविष्य में गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने जल संरक्षण के लिए छोटे-छोटे उपाय जैसे नल बंद रखना, वर्षा जल संचयन करना और सोखता गड्ढा बनवाने की अपील की।

वाटर हीरो नीरज वानखड़े ने विभिन्न मॉडल्स और गतिविधियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण के सरल और प्रभावी उपाय बताए। उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोखता गड्ढा निर्माण और जल स्रोतों की स्वच्छता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को जल बचाने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हीरामती पैंकरा, जनपद अध्यक्ष सरिता भगत, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव, सरपंच मुक्ति देवी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जन, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्व सहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button