विज्ञापन दें / सहयोग करें

गौरेला में जल संरक्षण पर जागरूकता अभियान: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने ग्रामीणों को सिखाया शुद्ध जल उपयोग – Gaurela News



गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने पीएमजनमन योजना के तहत जन जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत, विकासखंड गौरेला के ग्राम ठाड़पथरा में ग्रामीणों को जल के सदुपयोग के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के उपयोग, उबले हुए पानी पीने, ठोढी के पानी से बचने, जल संरक्षण के महत्व और जल का सीमित मात्रा में उपयोग करने के बारे में समझाया गया। उन्हें घरों में किचन गार्डन बनाने, जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई रखने और पंचायतों द्वारा सोक पिट निर्माण के महत्व पर भी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना गया, जिनके निराकरण का आश्वासन विभाग द्वारा दिया गया। साथ ही, उपस्थित महिलाओं को फील्ड टेस्ट किट का उपयोग करके जल परीक्षण करना सिखाया गया, ताकि वे अपने स्तर पर पानी की गुणवत्ता जांच सकें।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button