50 हजार रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, 2 SI सस्पेंड: महिला बोली- साइबर क्राइम वालों ने 2 लाख मांगे; ड्रग्स केस में किया था अरेस्ट – durg-bhilai News
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रिश्वत मांगने के मामले में 2 एसआई सस्पेंड हुए हैं। पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर तुलसीराम साहू ने एक महिला को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया। आरोप है कि छोड़ने के लिए बेटी से 50 हजार की डिमांड की थी। घूस मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद SSP ने तुलसीराम साहू और साथ देने वाले खुर्सीपार में पदस्थ देव लाल साहू को निलंबित कर रक्षित केंद्र दुर्ग अटैच किया है। बेटी का आरोप है कि साइबर क्राइम वालों ने भी उससे 2 लाख मांगे थे। वायरल ऑडियो में क्या था? ऑडियो 1 – SI तुलसीराम ने जसबीर नामक महिला से कहा कि क्या सेवा करोगे। महिला ने कहा मेरी मां का क्या हुआ, 50 हजार में हो जाएगा क्या। 5 हजार दे दिए हैं, 45 और दे दूंगी। SI ने कहा कि अच्छी चूड़ी पहनी है कहां से लाई। तब महिला ने कहा कि आप बता दीजिए मैं मैनेज कर दूंगी। ऑडियो 2 – SI तुलसीराम साहू ने जसबीर नाम की महिला से कहा कि, हम आरोपी सुनील को छोड़ रहे हैं। तब महिला ने कहा कि आप लोग सिर्फ पैसों की डिमांड कर सकते हैं और कुछ नहीं कर सकते। जितना ड्रग्स नहीं था, उससे ज्यादा बताकर केस बनाया गया है। मेरी मां के केस में जो पैसा लिया गया है उसके लिए मैं आवाज उठाऊंगी। वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, पुरानी भिलाई थाना में दर्ज केस (क्रमांक 288/2026, एनडीपीएस एक्ट) से जुड़े मामले में आरोपी पक्ष से कथित रूप से पैसों की मांग किए जाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शुरुआती जांच में वायरल ऑडियो के आधार पर दोनों अधिकारियों की मिलीभगत पाई गई। SI तुलसीराम साहू ने रिश्वत मांगी और खुर्सीपार में पदस्थ SI देव लाल साहू ने भी साथ दिया। जो कि विभागीय नियमों के विपरीत होने पर SSP विजय अग्रवाल ने निलंबन की कार्रवाई की। सीनियर अधिकारियों तक पैसे पहुंचाने का आरोप जसबीर ने दावा किया है कि, उसने संबंधित बातचीत की पूरी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी है। SI ने बातचीत के दौरान यह भी कहा था कि, कुछ रकम सीनियर अधिकारियों तक पहुंचानी होगी। महिला ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए संबंधित जगहों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की है। महिला ने यह भी दावा किया कि जिस मोबाइल फोन के आधार पर उसे बुलाया गया था, उससे संबंधित कागजात और अन्य जानकारी उसके पास मौजूद है। 3 दिन में मांगी गई रिपोर्ट दुर्ग पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। छावनी नगर पुलिस अधीक्षक को 3 दिन के अंदर शुरुआती जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय और कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। ……………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… बलरामपुर CMO ने पार्षदों को कहा कुत्ता, ऑडियो वायरल: कहा- मेरा ट्रांसफर कराने की औकात नहीं, अधिकारी बोले- मेरी आवाज नहीं, AI जनरेटेड छत्तीसगढ़ के बलरामपुर नगर पालिका परिषद के CMO प्रणव राय का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि उन्होंने पार्षदों को कुत्ता कहा। साथ ही, जनप्रतिनिधियों को खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि मेरा ट्रांसफर कराने की इनकी ‘औकात’ है। पढ़ें पूरी खबर…
<












