अरुण साव बोले- संसद की गरिमा को पहुंचाई ठेस: मुंगेली में कहा- राहुल गांधी ने देश में अराजकता फैलाने का प्रयास किया – Mungeli News
नीट पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन पर अब सियासत तेज हो गई है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आंदोलन के नाम पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं किया जा सकता। उन्होंने राहुल गांधी पर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। मंगलवार को मुंगेली दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल को अपनी बात रखने और विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन अराजकता फैलाने का अधिकार किसी को नहीं है। ‘संसद की गरिमा को पहुंचाई ठेस’ अरुण साव ने कहा कि राहुल गांधी ने आंदोलन के नाम पर संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी खुद को देश और लोकतांत्रिक संस्थाओं से ऊपर समझने की कोशिश कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। ‘जनता को भड़काने का किया प्रयास’ डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने व्यवहार और बयानबाजी से जनता को भड़काने और देश में अराजक माहौल बनाने का कुत्सित प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखनी चाहिए, न कि टकराव की राजनीति करनी चाहिए।
<












