विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ में सड़क हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत: ट्रेलर वाहन के पहिए के नीचे आई, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, सिंघनपुर रोड पर हुई घटना – Raigarh News



छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना में आंगनाबाड़ी कार्यकर्ता महिला की मौत हो गई। मृतिका अपने पति और बच्चे के साथ स्कूटी में सवार होकर जा रही थी, तभी ट्रेलर वाहन के चालक ने उसे जबरदस्त ढंग से ठोकर मार दी। इससे महिला वाहन के पहिए के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। साथ ही उसके पति और बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। वहीं मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम टूंड्री रामपुर की रहने वाली उमा राठिया 33 साल का मायके सिंघनपुर है और वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में काम करती थी। जहां शुक्रवार की सुबह वह अपने पति और बच्चे के साथ स्कूटी पर सवार होकर सिंघनपुर की ओर आ रही थी। तभी रास्ते में पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैलर वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जबरदस्त ठोकर मार दी। इससे उमा ट्रेलर वाहन के पहिए के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उमा के पति और बच्चे दूर फेंका जाने से वे घायल हो गए। घटना के बाद ट्रेलर चालक वहां से फरार हो गया। मामले की जानकारी आसपास के लोगों को इसकी जानकारी लगी, तो काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मुआवजा की मांग को लेकर चक्काजाम
मुआवजा की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। तब तक इसकी सूचना पुलिस को मिल चुकी थी। ऐसे में पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाईश देने लगे, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगो पर अड़े रहे। बताया जा रहा है कि चक्काजाम के कारण दोनों ओर छोट-बड़ी वाहनों की लंबी कतारे लग गई।
मामले में जांच की जा रही है
इस संबंध में भूपदेवपुर थाना प्रभारी संजय नाग ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। महिला अपने पति और बच्चे के साथ मायके की ओर आ रही थी। तभी यह सड़क दुर्घटना घटित हुआ है। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button