विज्ञापन दें / सहयोग करें

परिचित ने नाबालिग से किया दुष्कर्म: पेंड्रा में गर्भवती होने पर खुला राज, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस – Gaurela News



छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक परिचित युवक पर नाबालिग से लगातार दुष्कर्म करने का आरोप है। इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता गर्भवती हो गई और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों को जानकारी मिलने पर पीड़िता को इलाज के लिए अनूपपुर ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस ने कार्रवाई की। परिजनों की शिकायत पर अनूपपुर जिले के जैतहरी निवासी आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m), 65(1) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 5J(ii), 5L, 6 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी मनोज कुमार फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जैतहरी और आसपास के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पीड़िता के स्वास्थ्य पर भी नजर रख रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button