विज्ञापन दें / सहयोग करें

चांपा में नशीली सिरप की तस्करी का भंडाफोड़: 130 बोतल सिरप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई – janjgir champa News

जांजगीर-चांपा में अवैध नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई

जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भोजपुर निवासी शहबाज अली के घर से 130 शीशी सिरप जब्त की है।

.

पुलिस को सूचना मिली थी कि शहबाज अली अपने घर में अवैध रूप से नशीली सिरप रख कर बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को पुलिस देख भागने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया।

घर की तलाशी में नशीली सिरप बरामद

घर की तलाशी में पुलिस को एक बोरी में 100 मिलीलीटर की 130 शीशियां नशीली सिरप मिली। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

चांपा थाना पुलिस ने आरोपी शहबाज अली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button