विज्ञापन दें / सहयोग करें

पर्यावरण रत्न सम्मान से सम्मानित हुए अमिताभ दुबे: रायपुर में भव्य सम्मान समारोह, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, 5 पर्यावरण योद्धाओं में हुआ चयन – Raipur News

देशभर में केवल पांच पर्यावरण योद्धाओं को यह सम्मान प्रदान किया गया है

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय योगदान के लिए “पर्यावरण रत्न सम्मान-2026” से सम्मानित ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के संस्थापक और प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे का सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन

.

देशभर में केवल पांच पर्यावरण योद्धाओं को यह सम्मान प्रदान किया गया है, जिनमें छत्तीसगढ़ से अमिताभ दुबे का चयन हुआ है।

कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ संरक्षक हैप्पी सिब्बल, जेसीआई की वरिष्ठ सदस्य लीना वाढेर, वरिष्ठ सदस्य भारत तिवारी और प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शर्मा सहित कई वक्ताओं ने अमिताभ दुबे के पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।

वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि ग्रीन आर्मी के हजारों स्वयंसेवकों की वर्षों की मेहनत और समर्पण की पहचान है।

हजारों स्वयंसेवकों की वर्षों की मेहनत

अपने संबोधन में अमिताभ दुबे ने कहा कि “पर्यावरण रत्न सम्मान-2026” ग्रीन आर्मी के प्रत्येक पर्यावरण सैनिक, स्वयंसेवक, प्रशिक्षक, विद्यार्थी, मातृशक्ति और प्रकृति प्रेमी को समर्पित है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन हजारों लोगों की सामूहिक तपस्या का परिणाम है, जिन्होंने धरती, जल, जंगल और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार कार्य किया है।

समारोह में रूपाली दुबे ने भी इसे संस्था के सभी सदस्यों की सामूहिक उपलब्धि बताया। अमिताभ दुबे ने संस्था की मीडिया टीम, विशेषकर शशिकांत यदु, हेमंत ठाकुर और पी.के. तिवारी के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियानों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button