विज्ञापन दें / सहयोग करें

Ambikapur News: बैरिकेड तोड़ते हुए पुलिस से की झूमाझटकी, युवक कांग्रेसियों ने घेरा निगम दफ्तर, कहा- सडक़-पानी, सफाई व्यवस्था सब ध्वस्त | Youth Congress Surrounded Ambikapur Nigam Office

अंबिकापुर। शहर की जर्जर सडक़ों, पेयजल संकट, सफाई व्यवस्था और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों समेत विभिन्न मूलभूत समस्याओं का आरोप लगाकर मंगलवार को युवा कांग्रेस ने नगर निगम कार्यालय (Ambikapur Nagar Nigam) का घेराव कर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली निकालते हुए निगम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए निगम प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। स्थिति को देखते हुए निगम कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। हालांकि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बैरिकेड पार कर निगम परिसर के मुख्य गेट तक पहुंच गए। बाद में पुलिस ने उन्हें गेट पर रोक दिया। इस दौरान कुछ देर तक धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। इसके बाद युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप से मिलकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button