विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ में 5 दिन अंधड़-बारिश का अलर्ट: 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, प्रदेश में सामान्य से 69% कम बरसा पानी – Raipur News



छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के बावजूद बारिश अब तक कमजोर बनी हुई है। 1 जून से अब तक राज्य में 108.2 मिमी (4.2 इंच) बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 33.2 मिमी (1.3 इंच) वर्षा दर्ज हुई है, जो सामान्य से करीब 69% कम है। मानसून ने सोमवार को दंतेवाड़ा क्षेत्र से एंट्री कर ली है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है। आने वाले दिनों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्य छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने का अनुमान है। सोमवार को सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बारिश की ये तस्वीरें देखिए… बस्तर में सबसे बेहतर स्थिति; फिर भी 54% तक कम वर्षा प्रदेश में मानसून की पहली दस्तक का असर सबसे पहले बस्तर संभाग में दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद यहां सामान्य से कम पानी गिरा है: बस्तर जिला: यहां स्थिति सबसे बेहतर है। 142.7 मिमी सामान्य बारिश के मुकाबले 74.8 मिमी वर्षा हुई है (48% कम) दंतेवाड़ा: 107.7 मिमी सामान्य के मुकाबले 49.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है (54% कम) सुकमा: यहां 60.3 मिमी पानी गिरा है, जो सामान्य से 54% कम है। कोंडागांव, बीजापुर: कोंडागांव में 51.9 मिमी और बीजापुर में 28 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार आज (23 जून) रायपुर में बादल छाए रहेंगे। बारिश और गरज-चमक की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button