विज्ञापन दें / सहयोग करें

रात 2 बजे क्रेन से हटाई अजीत जोगी की प्रतिमा: नगरपालिका परिसर में क्षतिग्रस्त हालत में मिली, धरने पर बैठे JCC(J) कार्यकर्ता, FIR दर्ज – Gaurela News

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा को लेकर नया विवाद सामने आया है। गौरेला नगर पालिका के वार्ड 10 स्थित ज्योतिपुर तिराहे पर तीन दिन पहले स्थापित की गई प्रतिमा रहस्यमय तरीके से गायब हो गई।

.

प्रतिमा का अनावरण 29 मई को अजीत जोगी की पुण्यतिथि पर होना था। रात सवा 2 बजे प्रतिमा को हटाए जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि रात 2:18 बजे क्रेन की मदद से महज 4 मिनट में प्रतिमा को हटाया गया।

प्रतिमा नगरपालिका गौरेला परिसर में क्षतिग्रस्त हालत में मिली।

बाद में प्रतिमा नगरपालिका गौरेला परिसर में क्षतिग्रस्त हालत में मिली। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम ऋचा चंद्राकर और एसडीओपी दीपक मिश्रा मौके पर पहुंचे।

गौरेला थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि मामले में FIR दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

तीन दिन पहले स्थापित की गई प्रतिमा रातों-रात गायब।

बता दें कि तीन दिन पहले जब यह प्रतिमा रातों-रात लगाई गई थी, तब नगरपालिका के सीएमओ नारायण साहू ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने ठेकेदार गणेश कंस्ट्रक्शन को 24 घंटे के भीतर प्रतिमा हटाने के निर्देश दिए थे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button