विज्ञापन दें / सहयोग करें

मणिपुर में फिर बिगड़े हालात, मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद बवाल; 5 जिलों में इंटरनेट बंद

Manipur Internet Ban: मणिपुर में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो रहे हैं. खबर है कि मैतेई नेताओं की गिरफ्तारी के बाद कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे. स्थिति को देखते हुए मणिपुर सरकार ने राज्य के पांच जिलों में इंटरनेट सेवाएं पांच दिन के लिए बंद कर दिए हैं. इन जिलों में इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल, काकचिंग और विष्णुपुर शामिल हैं. इन जिलों में ज्यादा लोगों के जुटने पर भी रोक लगा दी गई है.

यह फैसला राज्य में बढ़ते तनाव और अफवाहों से बचने के लिए लिया गया है. सरकार को आशंका है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज और झूठी खबरें फैलाकर माहौल बिगाड़ सकते हैं. सरकार के आदेश में कहा गया है कि इससे लोगों की जान को खतरा, संपत्ति को नुकसान और सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है. इसलिए मोबाइल इंटरनेट, सोशल मीडिया ऐप, वीपीएन, डोंगल जैसी सेवाएं रात 11:45 बजे से बंद कर दी गई हैं.




Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button