Advocate beaten: प्रधान आरक्षक ने भाई व साथियों के साथ मिलकर वकील, पत्नी और बेटे को पीटा, बर्खास्त करने की मांग
अंबिकापुर. गांधीनगर थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ने अपने भाई व साथियों के साथ मिलकर रविवार की रात अधिवक्ता राजेश तिवारी, उनकी पत्नी व बेटे के साथ मारपीट (Advocate beaten) की। अधिवक्ता की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने प्रधान आरक्षक, उसके भाई व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इधर अधिवक्ता संघ ने एसपी से मुलाकात कर प्रधान आरक्षक की बर्खास्तगी की मांग की। वहीं एसपी ने प्रधान आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है।
Source link
Follow Us













