विज्ञापन दें / सहयोग करें

मदर्स-डे…कैंसर से जंग जीती, जुड़वां बेटियों को गोद लिया: कहा- मां बनने के लिए शादी जरूरी नहीं; इनकी प्रेरणा से 10 घरों में गूंजी किलकारी – Chhattisgarh News

टीचर एनुका शार्वा ने 2 बच्चियों को गोद लिया।

मदर्स-डे पर आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने न केवल मां बनने की परिभाषा को बदला, बल्कि समाज को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। ये कहानी है छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की रहने वाली शिक्षिका एनुका शार्वा की। जो कैंसर से जिंदगी की जंग जीतने क

.

एनुका शार्वा ने बिना शादी किए मातृत्व को चुना। उन्होंने अधीरा और अद्रिजा सार्वा दो जुड़वां बच्चियों को गोद लेकर अपनी मां बनने की इच्छा पूरी की। वे कहती हैं मां बनने के लिए शादी करना या बच्चे को जन्म देना जरूरी नहीं। मां बनने के लिए ममता का भाव होना जरूरी है।

फर्क खून का नहीं, परवरिश का होता है

ढाई साल की अधीरा और अद्रिजा कानूनी रूप से एनुका सार्वा की दत्तक पुत्रियां हैं। दोनों ही बेटियां उन्हें मैय्या कहकर बुलाती हैं। एनुका कहती है कि यह शब्द ही उनके जीवन का सबसे बड़ा पुरस्कार है।

उनका मानना है कि बच्चा किसके खून से है, इससे ज्यादा जरूरी है कि उनकी परवरिश कैसी हो रही है यह मायने रखता है। वे कहती है कि बच्चे कच्चे मिट्टी की तरह होते हैं। घर का वातावरण और शिक्षा ही उन्हें गढ़ता है।

कई दंपतियों के लिए बनी प्रेरणा, 10 घरों में खुशियां लौटी

एनुका से प्रेरित होकर 10 दंपतियों ने भी बच्चों को गोद लिया है। जो सालों से नि:संतान थे। अब उनके घरों में बच्चों की किलकारियां गूंज रही हैं। वहीं उनके मार्गदर्शन में अभी 15 परिवार ऐसे हैं जो बच्चा गोद लेने की लिस्ट में वेटिंग पर हैं।

एनुका शार्वा फिजिक्स की लेक्चरर है।

22 बच्चों की ली जिम्मेदारी, शिक्षा से लेकर मार्गदर्शन तक

एनुका बताती है कि टीचर बनने के बाद अब तक 22 बच्चों को पढ़ाने के लिए गोद ले चुकी हैं। हर साल स्कूल में दो बच्चों को गोद लेकर पढ़ाई और अन्य चीजों का भार उठाती हैं। उनके इस पहल से उन्हें मुख्य मंत्री गौरव अलंकर शिक्षा श्री, सहित कई सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं उनके प्रेरणादायक कार्यों को देखते हुए उन्हें राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

कैंसर से जीत और समाज सेवा का जज्बा

एनुका बताती हैं कि 2017 में जब उन्हें स्तन कैंसर का पता चला तो कुछ पल के लिए लगा सब खत्म हो गया। लेकिन परिवार और दोस्तों के सहयोग से उन्होंने कीमो, सर्जरी और इलाज के दौर से गुजरते हुए बीमारी को हराया। अब वे दूसरों को भी जागरूक कर रही हैं।

अधीरा और अद्रिजा सार्वा जब 6 महीने की थी उन्हें गोद लिया गया।

स्कूल और समाज में देती हैं कैंसर जांच की प्रेरणा

एनुका शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला डौंडीलोहारा में भौतिक शास्त्र की व्याख्याता हैं। वे छात्राओं को स्वयं टेस्ट करने की सलाह देती हैं और जरूरत पड़ने पर अस्पताल तक ले जाने में भी सहयोग करती हैं।

नृत्य, कला और विज्ञान में भी योगदान

एनुका एक कुशल ओडिसी नृत्यांगना भी हैं। उन्होंने राज्य स्तरीय कला महोत्सव, विज्ञान मेला और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है। बता दें कि 16 अप्रैल 2023 में एनुवा ने उड़ीसा से कारा नाम की संस्था से दोनों बच्चियों को गोद लिया था। आज वो दोनों तीन साल की हो गई है। कारा संस्था से निःसंतान दंपति बच्चों को गोद लेते है।

……………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

मां की मौत से पहले वादा किया- मिस छत्तीसगढ़ बनूंगी:रायगढ़ की 26 साल की आभा अब ओवरऑल चैंपियन भी; आगे इंटरनेशनल की तैयारी

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस मौके पर दैनिक भास्कर की टीम आपको छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की एक महिला बॉडी बिल्डर से रूबरू करा रही है। इनका नाम आभा कुजूर है। 26 की उम्र में ये मिस छत्तीसगढ़ के अलावा ओवरऑल चैंपियनशिप का टाइटल भी जीत चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर…


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button