विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोरबा में यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई: मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 25 दुपहिया वाहन जब्त, नाबालिग चालकों के परिजनों को बुलाया – Korba News

कोरबा में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर शोभायात्रा के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है।

.

सिविल लाइन पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 25 दुपहिया वाहनों को जब्त किया है। इन वाहनों के चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाकर और ध्वनि प्रदूषण फैलाकर लोगों को परेशान कर रहे थे। कई वाहनों में साइलेंसर को पीछे की जगह सामने लगवाया गया था। कुछ में डबल साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न भी लगे थे।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

पकड़े गए चालकों में कई नाबालिग थे। कुछ वाहनों पर तीन सवारी बैठे मिले। पुलिस ने सभी नाबालिग चालकों के परिजनों को थाने बुलाया है। कोरबा एसपी भूषण एक्का ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने सभी जब्त वाहनों और मॉडिफाइड साइलेंसर पर जुर्माना लगाया है। मामला कोर्ट में पेश किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button