विज्ञापन दें / सहयोग करें

महासमुंद में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई: 5 हाइवा वाहन जब्त, वाहन मालिकों पर होगी FIR – Mahasamund News


महासमुंद जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम मोहकम में अवैध रेत परिवहन करते 5 हाइवा वाहनों को जब्त किया गया है। जब्त वाहनों को तुमगांव थाने में रखा गया है। खनिज विभाग हाइवा मालिकों के खिलाफ FIR कराएगी।

.

शनिवार को खनिज, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने सिरपुर के पास ग्राम मोहकम में छापेमारी की। टीम ने रेत का अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग करते 5 हाइवा को पकड़ा।

खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने कहा कि वाहनों पर खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत कार्रवाई होगी। इस मामले में 2 से 5 वर्षों तक की सजा का प्रावधान है। दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में केस फाइल की जाएगी।

महासमुंद जिले में महानदी से अवैध रेत खनन की समस्या लगातार बनी हुई है। तय मात्रा से कई गुना अधिक रेत का डंप और परिवहन किया जा रहा है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। खनिज विभाग का विशेष अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button