विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में जुआ अड्डे पर कार्रवाई, 5 गिरफ्तार: 1.14 लाख का सामान जब्त, जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज – Dhamtari News

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने एक जुआ अड्डे पर दबिश दी है। इस कार्रवाई में पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 1.14 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया।

.

पुलिस ने जुआरियों के पास से चार मोटरसाइकिलें, छह मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। जब्त किए गए सामान में 6 मोबाइल फोन (कीमत 12,500 रुपये), 4 मोटरसाइकिलें (कीमत 75,000 रुपये) और 27,300 रुपये नकद शामिल हैं।

पुलिस कार्रवाई में बरामद बाइक के साथआरोपी

जुआरियो से बरामद कैश और मोबाइल

ग्रामीणों से शिकायत मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई

केरेगांव थाना क्षेत्र में जुआरियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। थाना केरेगांव पुलिस को ग्रामीणों से शिकायत मिली थी कि ग्राम साल्हेभाट खार भालूचुआ मार्ग पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। शिकायत की पुष्टि होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कुछ आरोपी फरार हो गए, जबकि पांच जुआरियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना केरेगांव में जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुभान चंद्राकर (37), फलेन्द्र साहू (36), वेदराम मंडावी (32), ईश्वर साहू (27) और टार्जनदास मानिकपुरी (38) के रूप में हुई है। ये सभी धमतरी जिले के निवासी हैं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button