ताला तोड़कर 15 क्विंटल धान चोरी, आरोपी गिरफ्तार – Bemetara News
भास्कर न्यूज | बेमेतरा साइबर सेल एवं थाना परपोड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने धान चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भटगांव निवासी रामखिलावन सेन (68) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21-22 मार्च की दरमियानी रात अज्ञात चोर ने उनके कोठार का ताला तोड़कर 105 कट्टा धान में से 38 कट्टा (करीब 15 क्विंटल) धान चोरी कर लिया। चोरी गए धान की कीमत लगभग 45 हजार रुपए आंकी गई। मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम भटगांव निवासी प्रेमलाल उर्फ सुमित सेन (27) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का दाव है कि पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 38 कट्टा धान (करीब 15 क्विंटल) बरामद कर जब्त किया। पुलिस ने आरोपी को 29 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी सत्य प्रकाश उपाध्याय सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
Source link













