विज्ञापन दें / सहयोग करें

प्रेम-प्रसंग के कारण हुई थी पाकिस्तानी-मूल के युवक की हत्या: आरोपियों ने अधमरी हालत में घुमाया आधा शहर, बेहोश हालत में जिंदा दफन किया; महिला सहित पांच गिरफ्तार – Raipur News



अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले युवक के अंधे कत्ल का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। आरोपियों ने पहले युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की, फिर बेहोश होने के बाद उसे जिंदा ही मुरूम गड्ढे में दफना दिया। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा श्याम सुंदर सोनी, सुमित कोसले, सावित्री साहू बताया जा रहा है। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने बताया, कि 21 मार्च 2026 को अभनपुर के भरेंगाभाठा के पास सड़क किनारे एक मुरूम गड्ढे में अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि शव का एक हाथ और पैर जमीन से बाहर निकला हुआ था। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का उत्खनन किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक की मौत गला दबाने और जिंदा दफनाने से हुई। सांस नली में मिट्टी भर जाने से उसकी जान गई। जांच के दौरान मृतक की पहचान माना थाना में दर्ज गुमशुदगी के आधार पर नितेश बत्रा (29) निवासी रायपुर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद ली। 16 मार्च को आरोपियों ने किया था जिंदा दफन पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी श्याम सुंदर सोनी का एक युवती सावित्री साहू से प्रेम संबंध था। मृतक नितेश बत्रा भी युवती के संपर्क में था और अक्सर उसे परेशान करता था। 16 मार्च की रात इसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर आरोपी ने पहले लकड़ी से हमला किया, फिर अपने साथियों को बुलाकर युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपियों ने नितेश को ऑटो में बैठाकर अलग-अलग जगहों पर घुमाया और मारपीट करते रहे। मुजगहन और खोरपा होते हुए उसे सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहां गमछे से गला दबाकर बेहोश किया गया। इसके बाद परसुलीडीह और भरेंगाभाठा के बीच मुरूम खदान में उसे जिंदा दफना कर दिया। पुलिस ने आरोपी श्याम सुंदर सोनी, सुमित कोसले, सावित्री साहू और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो, लकड़ी और अन्य सामान जब्त किया गया है। माइकल सैनी की तलाश में पुलिस घटना में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल माइकल सैनी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और अभनपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस अंधे कत्ल का खुलासा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया, कि मुखबिर और तकनीकी जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा, ऑटो बरामद कर लिया गया है। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button