विज्ञापन दें / सहयोग करें

प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला ने खेत में दिया बच्चे को जन्म, रास्ता बंद होने से घर नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस, साड़ी के घेरे में कराया प्रसव

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के धुरिया गांव में एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी तो प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को खेत में ही बच्चे को जन्म देना …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 31 Jul 2026 08:22:07 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jul 2026 08:22:07 PM (IST)

रास्ता बंद तो एंबुलेंस नहीं पहुंची, खेत में दिया बच्चे को जन्म।

HighLights

  1. रास्ता बंद तो एंबुलेंस नहीं पहुंची, खेत में दिया बच्चे को जन्म
  2. तीन महीने से रास्ता है बंद, शिकायत के बाद भी नहीं खुला
  3. अतिक्रमण के कारण खेत में जन्म लेने को मजबूर हुआ नवजात

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के चलते बंद हुए रास्ते ने एक गर्भवती महिला की जान जोखिम में डाल दी। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के धुरिया गांव में एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी तो प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को खेत में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। तीन महीने से बंद पड़े रास्ते को खुलवाने परिवार ने अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।

गांव तक नहीं पहुंच पाई एंबुलेंस

जानकारी के अनुसार धुरिया गांव निवासी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। स्वजन ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस गांव तक पहुंच भी गई, लेकिन घर तक जाने वाला कच्चा रास्ता बंद होने के कारण आगे नहीं बढ़ सकी।

मजबूरी में स्वजन महिला को पैदल खेतों के रास्ते एंबुलेंस तक ले जाने लगे। इसी दौरान रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जहां तीन महिलाएं साड़ी और कपड़ों का घेरा बनाकर प्रसव कराते नजर आ रही हैं। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

रास्ता पिछले करीब तीन महीने से बंद

महिला के परिवार का आरोप है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के कारण उनके घर तक आने-जाने का रास्ता पिछले करीब तीन महीने से बंद है। इस संबंध में परिवार ने नायब तहसीलदार कार्यालय में कई बार आवेदन दिया। हाल ही में जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से भी शिकायत की गई, लेकिन रास्ता नहीं खुल सका।

ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते रास्ता खुलवा दिया जाता तो महिला को खेत में प्रसव जैसी स्थिति नहीं झेलनी पड़ती। उन्होंने गांव में पक्की सड़क और आवागमन की स्थायी व्यवस्था की मांग की है।

यह भी पढ़ें- विवाह की वैधता का प्रकरण लंबित रहने से पत्नी को भरण-पोषण से वंचित नहीं किया जा सकताः छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट

सीएमएचओ ने दिए जांच के निर्देश

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा ने कहा कि घटनाक्रम की जानकारी मिली है। एंबुलेंस घर तक क्यों नहीं पहुंच सकी, इसकी जांच कराई जाएगी। भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन समन्वय कर जरूरी कदम उठाएगा।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button