विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ में अजब-गजब मामला, मर चुके सब इंजीनियर का कर दिया तबादला, किरकिरी होने पर सुधारी गलती

CG News: छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने हाल ही में जारी ट्रांसफर लिस्ट में गड़बड़ी व बड़ी लापरवाही कर दी। एक सब इंजीनियर की दो महीने पहले ही मौत हो चुकी है। लेकिन विभाग ने उनका तबादला दल्लीराजहरा से नगर पंचायत तुमगांव कर दिया।

Publish Date: Fri, 19 Sep 2025 06:49:11 PM (IST)

Updated Date: Fri, 19 Sep 2025 09:13:37 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में मर चुके सब इंजीनियर का कर दिया तबादला

HighLights

  1. 2 माह पहले मर चुके सब इंजीनियर का तबादला
  2. किरकिरी होने पर प्रशासन ने जारी की संशोधित लिस्ट
  3. गलती का एहसास होने पर निकाला गया नया आदेश

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालोद। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने हाल ही में जारी ट्रांसफर सूची में गड़बड़ी व बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। एक सब इंजीनियर की दो महीने पहले ही मौत हो चुकी है। लेकिन विभाग ने उनका तबादला दल्लीराजहरा से नगर पंचायत तुमगांव कर दिया। चूंकि मामला सामने आने के बाद विभाग ने नई सूची जारी कर गलती सुधार ली है।

जानकारी के मुताबिक, 18 सितंबर को विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया था। इसमें कुल 267 अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम शामिल थे। इस सूची में सहायक अधीक्षक से लेकर कार्यपालन अभियंता और प्रभारी कार्यपालन अभियंता तक का नाम दर्ज था।

मृतक इंजीनियर का नाम भी सूची में शामिल

इस सूची में सबसे बड़ी चूक यह हुई कि, विभाग ने दो महीने पहले मौत हो चुके उप अभियंता योगानंद सोम का तबादला भी कर दिया। आदेश में योगानंद सोम का नाम क्रमांक 18 पर दर्ज था। आदेश के अनुसार उनका तबादला दल्लीराजहरा नगर पालिका से नगर पंचायत तुमगांव कर दिया गया। जबकि योगानंद सोम की मौत दो महीने पहले ही हो चुकी है।

गलती का एहसास होने पर निकाला गया नया आदेश

जब विभाग को अपनी गलती का पता चला तो तत्काल नया आदेश जारी किया गया। इसमें लिखा गया आदेश दिनांक 18 सितबंर 2025 के सरल क्र. 18 में उप अभियंता को नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा से नगर पंचायत तुमगांव टंकन त्रुटि के कारण अंकित हो गया है। सरल क्रमांक 18 में अंकित नाम को विलोपित किया जाता है। जैसे ही यह आदेश जारी हुआ। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button