तेज रफ्तार ट्रेलर ने छीनी 18 साल के युवक की जान, यहां 8 महीनों में 2960 लोगों की हो चुकी है मौत
प्रदेश के 19 जिलों में तेज रफ्तार के कारण सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। राज्य पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी से 31 अगस्त 2025 के बीच कुल 6,500 सड़क हादसों में 2,960 लोगों की मौत और 5,650 लोग घायल हुए हैं। पिछले साल की तुलना में इस अवधि में 505 हादसों में 313 अधिक मौतें हुई हैं, जबकि घायल होने वालों की संख्या में 782 का इजाफा देखा गया है।
Source link
Follow Us











