विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ में सड़क पर आया हाथियों का दल; VIDEO: रोड क्रॉस कराने दोनों ओर वाहनों को रोका गया, दल में शावक भी शामिल – Raigarh News



छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हाथियों के दल का VIDEO सामने आया है, जो खरसिया जंगल की ओर से छाल के जंगल में जाने के लिए रोड क्रॉस कर रहे हैं। जब इसकी जानकारी वन अमला को लगी तो दोनों ओर से आने-जाने वाली वाहनों को रोक दिया गया। ताकि हाथी रोड पार कर सके। मामला छाल रेंज का है। सोमवार की सुबह खरसिया रेंज में हाथी शावक का शव मांड नदी में डूबे मिला था। करीब 51 हाथियों के दल में यह शावक शामिल था। हाथियों का दल खरसिया के जंगल में विचरण कर रहा था, जहां शाम होने के बाद यह दल आगे बढ़ते हुए छाल के जंगल की ओर जाने लगा। तभी बरभौना और एडू के बीच हाथी का दल सड़क पर आ गया। इसमें नर, मादा के साथ ही शावक हाथी भी थे। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी तो हाथियों को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। लोगों ने बनाया हाथियों का वीडियो ऐसे में वनकर्मी भी मौके पर आ गए और दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। इस दौरान काफी लोगों ने अपने मोबाईल से हाथियों का वीडियो बनाया, जो अब वायरल होने लगा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक बड़ा हाथी पहले जंगल से निकल कर सड़क पर आया और उसके पीछे-पीछे अन्य हाथी भी आ गए और रोड क्रॉस कर जंगल में चले गए।
दल में शावक भी शामिल
विभागीय रिकार्ड के अनुसार छाल वन परिक्षेत्र में 76 हाथी मौजूद हैं। जिसमें सबसे बड़ा दल एडू परिसर में 51 हैं। इस दल में 12 नर, मादा 33 और 6 शावक शामिल हैं। इसके अलावा हाटी, कुड़ेकेला, छाल, बनहर, औरानारा, बोजिया, बेहरामार, गलिमार व पुरूंगा में भी हाथियों की मौजूदगी है। छाल वन परिक्षेत्र में 22 नर, 44 मादा व 10 शावक जंगल में विचरण कर रहे हैं।
लगातार कर रहे मानिटरिंग
इस संबंध में छाल रेंजर राजेश चौहान ने बताया कि सोमवार की शाम को हाथियों का दल खरसिया की ओर से छाल रेंज में आया है। इनके सड़क क्रॉस करते समय दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया गया था। जिसके बाद दल ने रोड पार किया। पूरे रेंज में हाथियों की मानिटरिंग लगातार की जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अलर्ट भी किया जा रहा है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button