सूरजपुर में सड़क किनारे जली अवस्था में मिली युवती: 90 फीसदी तक जलने से हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर – Surajpur News
सूरजपुर जिले के विश्रामपुर में शनिवार सुबह सड़क किनारे एक युवती गंभीर रूप से जली अवस्था में मिली। राहगिरों ने उसे देखा और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। युवती की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, विश्रामपुर-भटगांव रोड में पासिंग नाला के पास शनिवार सुबह लोगों ने सड़क किनारे एक युवती को गंभीर रूप से जली हुई अवस्था में देखा और सूचना पुलिस को दी। विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर पहुंचाया। युवती को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। पास के गांव की बताई जा रही युवती
युवती को सुबह अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस युवती की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। उसके पास मोबाइल या दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। युवती गोरखनाथपुर निवासी मोनिका सिंह बताई गई है जो घर से लापता है। पुलिस ने बताया कि युवती करीब 90 फीसदी तक झुलस गई है और बोलने की स्थिति में नहीं है। इसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। आसपास के गांवों से लापता युवती या महिलाओं की जानकारी एकत्र की जा रही है। इस बीच गोरखनाथपुर से मोनिका सिंह उर्फ मोना (18 वर्ष)के लापता होने की सूचना मिली है। युवती ने स्वयं अपने उपर आग लगाई या उसे किसी ने जला दिया है, इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link










