छत्तीसगढ़ के इस जिले को बड़ी सौगात, 5 करोड़ 22 लाख की लागत से बनेंगे 18 महतारी सदन, साय सरकार ने दी मंजूरी
जिले के बगीचा विकासखंड के कुर्राेग और रंगले, पत्थलगांव के लुड़ेग, बागबहार और सुरंगपानी, मनोरा के सोनक्यारी और मनोरा, जशपुर के लोखंडी और आरा, कुनकुरी के ढोढ़ीबहार, केराडीह और नारायणपुर, कांसाबेल के बगिया, दोकड़ा और बटईकला, तथा फरसाबहार के केरसई, पंडरीपानी और गारीघाट पंचायतों में इन भवनों का निर्माण किया जा रहा है। कुर्राेग (बगीचा) की सावित्री भगत बताती हैं कि पहले प्रशिक्षण के लिए दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सोनक्यारी (मनोरा) की रजनी पैकरा कहती हैं कि महतारी सदन महिलाओं के लिए सिर्फ भवन नहीं, बल्कि सशक्तिकरण की नींव है।
Source link
Follow Us











