स्कूली छात्रा ने ब्लेड से काटा अपना गला, मौत: परिजनों ने दोपहर में घूमने को लेकर लगाई थी फटकार, अत्यधिक रक्तस्राव से गई जान – Ambikapur (Surguja) News
सूरजपुर जिले के भटगांव में कक्षा दसवीं की 16 वर्षीय छात्रा ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। परिजन उसे लेकर अंबिकापुर मिशन हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। छात्रा रविवार दोपहर बाहर से घूमकर आई तो पिता ने धूप में घूमने को लेकर
.
जानकारी के मुताबिक, भटगांव अंतर्गत बरपारा निवासी नेहा बरगाह (16 वर्ष) रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे बाहर से घूमकर वापस घर लौटी। उसके पिता राजेंद्र प्रसाद ने बेटी को घर वापस लौटने पर टोका कि इतनी तेज धूप में कहां घूम रही थी। घर के अन्य लोग घर में हैं। पिता की फटकार के बाद नेहा बरगाह ने किसी से कुछ नहीं कहा और अंदर कमरे में चली गई।
छात्रा के पिता एवं परिजन
बहन कमरे में पहुंची तो तड़पती मिली नेहा नेहा के कमरे में जाने के कुछ देर बार उसकी छोटी बहन कमरे में पहुंची तो नेहा तड़पती हुई मिली एवं उसके गले से तेजी से खून निकल रहा था। उसने शोर मचाया। पिता एवं परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल निजी वाहन से उसे लेकर मिशन हॉस्पिटल अंबिकापुर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया।
रात 1.30 बजे इलाज के दौरान नेहा की मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार ब्लेड से गहराई तक गला कट गया था। वह बोल भी नहीं पा रही थी। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
जल्दी गुस्सा हो जाती थी नेहा नेहा के पिता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि नेहा ने कक्षा दसवीं की परीक्षा दी है। अभी रिजल्ट नहीं आया है। वह पढ़ने में अच्छी थी, लेकिन छोटी-छोटी बात पर जल्दी गुस्सा हो जाती थी। उसे सिर्फ दोपहर में घूमने को लेकर टोका गया तो उसने अपना गला काट लिया।
Source link












