छत्तीसगढ़: 10 ट्रेनों की टाइमिंग बदली, 13-17 सितंबर तक लागू
ईस्ट कोस्ट रेलवे ने परिचालन व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुरी और भुवनेश्वर स्टेशन पर समाप्त होने वाली कुछ ट्रेनों के आगमन समय में बदलाव किया है। इसका असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुल 10 ट्रेनों पर पड़ेगा।
इनमें 9 ट्रेनें पुरी और एक ट्रेन भुवनेश्वर पहुंचती है। अलग-अलग ट्रेनों के लिए संशोधित समय 13 से 17 सितंबर 2026 के बीच लागू होगा।
Follow Us












