विज्ञापन दें / सहयोग करें

Shooting incident: जगदलपुर पुलिस में पदस्थ DSP के गनमैन ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मची अफरा-तफरी

Jagdalpur shooting incident: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पुलिस विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक DSP के गनमैन ने अपनी सर्विस राइफल से खुद पर गोली चला दी। गोली जवान के कंधे को छूकर निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गोली लगने से घायल जवान को तत्काल उपचार के लिए महारानी अस्पताल, जगदलपुर में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत को लेकर विस्तृत मेडिकल जानकारी सामने नहीं आई है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button