रायपुर के भनपुरी में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, संतान नहीं होने से रहती थी परेशान
राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत भनपुरी में एक छब्बीस वर्षीय विवाहिता दुर्गा साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की शादी पांच व…और पढ़ें
HighLights
- रायपुर के भनपुरी में विवाहिता ने लगाई फांसी
- संतान नहीं होने के कारण रहती थी परेशान
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान दुर्गा साहू (26 वर्ष) के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले कार्तिक साहू (28 वर्ष) से हुई थी। कार्तिक एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कलेक्शन का काम करता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाह के पांच वर्ष बाद भी दंपती की कोई संतान नहीं थी। इसी बात को लेकर परिवार में आए दिन विवाद की स्थिति बनती थी और मृतका मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी।
घर में कोई नहीं था उसी समय उठाया आत्मघाती कदम
बताया जा रहा है कि संतान नहीं होने के कारण दुर्गा लंबे समय से तनाव और अवसाद में थी। रविवार सुबह उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। जानकारी मिलने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link












