विज्ञापन दें / सहयोग करें

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, पिता को उम्रकैद: पॉक्सो कोर्ट का फैसला, कहा- ऐसे अपराधों पर नरमी न्याय के साथ अन्याय – durg-bhilai News



दुर्ग जिले के पाटन स्थित पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में पिता को दोषी माना और आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पॉक्सो कोर्ट के पीठासीन अधिकारी दुलार सिंह निर्मलकर ने बुधवार को यह फैसला सुनाया। अदालत ने आरोपी पर पांच हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। निर्देश दिया गया है कि जुर्माने की राशि जमा होने पर पूरी रकम पीड़िता को क्षतिपूर्ति के रूप में दी जाए। यह फैसला अपराध दर्ज होने के करीब 170 दिन के भीतर आया है। लोक अभियोजक शेखर वर्मा के अनुसार, आरोपी ने 1 दिसंबर 2025 से 4 फरवरी 2026 के बीच अपनी 16 वर्ष से कम उम्र की बेटी के साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया। घटना के समय वह पीड़िता का पिता और संरक्षक था। अदालत ने माना कि आरोपी ने रिश्ते के भरोसे और संरक्षण की जिम्मेदारी का घोर दुरुपयोग किया। पीड़िता ने अपनी दादी को जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपी बार-बार धमकाकर उसके साथ गलत काम करता था। 4 फरवरी 2025 को भी घर पर कोई नहीं था, तो गलत फायदा उठाया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसकी दादी मौके पर पहुंच गईं, जिसके बाद आरोपी वहां से हट गया। इसके बाद 8 फरवरी को अमलेश्वर थाना में एफआईआर दर्ज हुई।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button