रायगढ़ में पढ़ने की जिद के आगे उफनता नाला भी छोटा, जान जोखिम में डाल स्कूल पहुंच रहे 50 बच्चे
रायगढ़ के धरमजयगढ़ विकासखंड के क्रोंधा गांव में पुल न होने के कारण 50 स्कूली बच्चे उफनता नाला पार कर खड़गांव स्कूल जाने को विवश हैं। 2015 से आश्वासन म…और पढ़ें
HighLights
- क्रोंधा-खड़गांव के बीच पुल नहीं होने से हर बारिश में मुसीबत।
- 2015 से मिल रहा आश्वासन, अब तक नहीं बनी राह।
- रायगढ़ के ग्रामीण इलाकों में बदहाल व्यवस्था।
यह भी पढ़ें- बिलासपुर में मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर 77 हजार की ठगी: रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी बने साइबर ठगों का शिकार
वर्जन
हमारे स्कूल में क्रोंधा गांव से विभिन्न कक्षाओं के लगभग 50 बच्चे आते है। एक प्रसारित वीडियो में बच्चे नाला पार कर आते है। कई बार बच्चे ज्यादा पानी के चलते स्कूल ही नहीं आ पाते हैं, तो उन्हें गणवेश भी कई दफा अतिरिक्त रखना पड़ता है।
-नियमेश कुमार पटेल, प्रभारी प्राचार्य।
वर्जन
दैनिक जीवन के लेकर कई तरह के कार्य को लेकर खडगांव जाना पड़ता है। लेकिन नाला में पानी भर जाने के कारण कई तरह के कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। बच्चों को स्कूल आने जाने में दिक्कत होता है बीमार व्यक्ति को लेकर और समस्या बढ़ जाता है। नदी में पुल बनाने की मांग को लेकर तत्कालीन सांसद से दो बार आश्वासन मिल चुका है। वर्तमान में वे सीएम बन गए है तो अब ज्यादा उम्मीद है।
– राम रतन सिंह राठिया, ग्राम पंचायत क्रोंधा सरपंच
वर्जन
विभाग के द्वारा क्रोंधा से खडगांव के लिए सरिया नाला में उच्च स्तरीय पुल के लिए स्वीकार के लिए भेजा गया । यह पुल 105 मीटर की लंबाई की बनाया जाना है । लागत 10 करोड़ 17 लाख की है।
– संतोष कुमार भगत, सेतु विभाग ई ई ।
Source link










