विज्ञापन दें / सहयोग करें

‘राजीव भवन पर हमले की थी साजिश’: कल सभी ब्लॉकों में कांग्रेस का प्रदर्शन, बैज बोले- यह प्रदर्शन नहीं हमला था

CG Politics: राहुल गांधी के नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास घेराव के खिलाफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपाई कांग्रेस भवन का घेराव करने निकले। इस दौरान बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने हो गये। दोनों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। हालांकि, पुलिस ने इसे कंट्रोल करने के लिये वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाये हैं। इस मामले को लेकर कांग्रेस 23 जुलाई को सभी ब्लॉकों में प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली में हुई घटना के विरोध में राहुल गांधी के प्रदर्शन से बौखलाकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। यह बीजेपी का प्रदर्शन नहीं बल्कि कांग्रेस कार्यालय पर हमला था।

दीपक बोले- लाठी, डंडे और पत्थर लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे भाजपाई

उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता हाथों में लाठी, डंडे और पत्थर लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेंके गए। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीजेपी के प्रदर्शन में छह-छह मंत्री शामिल होते हैं। मंत्रियों की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने की होती है, लेकिन वे खुद ही भड़काऊ बयान दे रहे थे।

बैज ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरी घटना के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। बीजेपी का यह प्रदर्शन नहीं था, बल्कि कांग्रेस कार्यालय पर हमला था। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की कड़ी निंदा की है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किया पत्थरों से हमला: सुशील आनंद शुक्ला

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने इसे भाजपा के सुनियोजित तरीके से कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इसे घोषिततौर पर प्रदर्शन कहा है, लेकिन यह पूरी तरह से सरकार और पुलिस के संरक्षण में किया गया हमला था। कांग्रेस के कार्यकर्ता सामान्य दिनों की भांति कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित थे, जैसे ही हमें पता चला कि भाजपाई कांग्रेस मुख्यालय में हमला करने आ रहे हैं। हमारे लोग भी प्रतिवाद करने आगे आये।

‘पानी के बोतल फेंके, लाठियां भी भांजी’

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पत्थरों से हमला किया। पानी के बोतल फेंके, लाठियां फेंक कर हमला किया। भाजपा कार्यकर्ता एक ट्रैक्टर भर के पत्थर, पुराने चप्पल, लाठी लेकर आये थे। पुलिस ने कुल पांच आंसू गैस के गोले कांग्रेस के लोगों के ऊपर फेंका, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर एक भी गोला नहीं छोड़ा। पुलिस ने वॉटर केनन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर ही प्रहार किया। पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओ को खुला संरक्षण दे रही थी। कांग्रेस के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता इस हमले में घायल हुये हैं। हमारी महिला कार्यकर्ता भी पुलिस के लाठी-डंडे से घायल हुई हैं। 

‘यह प्रदर्शन शर्मनाक और आपत्तिजनक’

शुक्ला ने कहा कि बेहद ही शर्मनाक और आपत्तिजनक है कि कांग्रेस कार्यालय पर किये गये हमले में भाजपा सरकार के सभी मंत्री शामिल थे। गृहमंत्री सहित मंत्री गण जिनके ऊपर राज्य के लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बना कर रखने की जवाबदारी है। वे सारे मंत्री विपक्षी दल के दफ्तर पर हमला करने आये थे। भाजपा ने सत्ता के दंभ में सारी लोकतांत्रिक मर्यादाओ को तार-तार किया है। सत्ता रूढ़ दल ने अपने सत्ता बल का दुरूपयोग किया है। बेहद ही आपत्तिजनक है, यह प्रदर्शन एक संगठन के रूप में भाजपा का नहीं पूरी सरकार का था। मुख्यमंत्री इस प्रदर्शन में नहीं आये, लेकिन उनकी पूरी सरकार आई थी। जब पूरी सरकार को भेजकर सारी मर्यादाओं को तार-तार कर दिया, तो मुख्यमंत्री को भी आ जाना था। यह पूरा हमला प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर हुआ है


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button