विज्ञापन दें / सहयोग करें

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए पुलिस मुख्यालय ने अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। नई तबादला सूची में 10 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें 7 निरीक्षक स्तर के थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षक शामिल हैं।


पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से जारी आदेश के मुताबिक यह तबादले पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा के आधार पर किए गए हैं। आदेश पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर हैं। जारी आदेश के अनुसार, सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे शीघ्र नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

यहां देखें आदेश की कॉपी




Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button