विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर: आकाश लूनिया रोटरी नार्थ के नए अध्यक्ष, नीतिन बने सचिव – Raipur News



सिटी रिपोर्टर, रायपुर } रोटरी क्लब रायपुर नार्थ का शपथ ग्रहण समारोह चित्रकोट में आयोजित किया गया। समारोह में नवीन शर्मा ने नए अध्यक्ष आकाश लूनिया को पदभार सौंपा। वहीं नितिन अग्रवाल ने क्लब के नए सचिव के रूप में जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी नवीन भावसार ने नई कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। निवर्तमान अध्यक्ष नवीन शर्मा ने अपने कार्यकाल की प्रमुख गतिविधियों की जानकारी साझा की। समारोह में जगदलपुर रोटरी क्लब के अध्यक्ष थॉमस के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रोटेरियन भी शामिल हुए। इस अवसर पर रो. खंगन, प्रेम नारायण, अरुण चन्दहे, सुमीत शर्मा, डॉ. यूसुफ मेमन, निशांत बाफना सहित अन्य मौजूद रहे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button