विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में होटल-बार संचालकों को पुलिस ने दी समझाइश: बिना दस्तावेज विदेशी नागरिकों को रोकने, नाबालिगों को क्लब में एंट्री देने पर होगी कार्रवाई – Raipur News



रायपुर पुलिस ने होटल, बार, पब और ढाबा संचालकों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। तेलीबांधा क्षेत्र में आयोजित बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) रमाकांत साहू ने संचालकों को लाइसेंस की शर्तों और सुरक्षा संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। बिना दस्तावेज विदेशी नागरिक को ठहराने पर होगी कार्रवाई एसीपी ने स्पष्ट किया कि बिना वैध दस्तावेजों के किसी भी विदेशी नागरिक को होटल में ठहराने पर संबंधित संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा क्लब, पब और बार में किसी भी नाबालिग को प्रवेश नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पार्किंग और समय सीमा का भी रखना होगा ध्यान पुलिस ने सभी प्रतिष्ठानों को निर्धारित समय पर बंद करने, होटल और बार के बाहर वाहनों की पार्किंग केवल तय स्थान पर कराने तथा सड़क पर अव्यवस्था नहीं फैलने देने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि यदि प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े वाहनों में कोई व्यक्ति शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नियमित जांच और कार्रवाई जारी रहेगी एसीपी रमाकांत साहू ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर इस तरह की बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि होटल, बार और पब की नियमित जांच भी जारी रहेगी। नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button