विज्ञापन दें / सहयोग करें

जेसीबी की चपेट में आने से 1 की मौत,1 घायल: मनेन्द्रगढ़ में गैस पाइपलाइन कार्य के दौरान हादसा, परिजन शव के साथ धरने पर बैठे – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News



मनेन्द्रगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की गैस पाइपलाइन विस्तार परियोजना के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। पाइपलाइन बिछाने के काम में लगी जेसीबी की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को शुरूआती इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है। जेसीबी की चपेट में आए स्कूटी सवार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था। इसी दौरान जेसीबी मशीन के पास से गुजर रहे स्कूटी सवार दो युवक उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। चालक पर केस दर्ज, जांच शुरू सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भिजवाया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ लापरवाही सहित तीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन हादसे से नाराज परिजन और स्थानीय लोग सिटी कोतवाली पहुंच गए। मृतक की पत्नी और परिजनों ने आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान शव को लेकर सड़क पर बैठ गए और राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मांग की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button