विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर में दो पक्षों में चले जमकर लाठी-डंडे: पुरानी रंजिश में पड़ोसी परिवारों के बीच संघर्ष, महिला-पुरुष समेत कई घायल, दोनों पक्षों पर FIR – Bilaspur (Chhattisgarh) News



बिलासपुर में पुरानी रंजिश के चलते दो पड़ोसी परिवार के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। जिससे महिला और पुरुष समेत दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हमला करने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। जमीन और पानी निकासी के विवाद में हमला ग्राम पंचायत सेमरताल के भदोरिया खार बरपाली में एक पक्ष के हरवंश उर्फ राजू लोनिया ने पुलिस को बताया कि घर के सामने रहने वाले हरीशानंद, परमानंद, संतोषानंद और उनके बेटों से लंबे समय से जमीन और पानी निकासी को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि आरोपी सड़क पर मिट्टी डाल देते हैं, जिससे पानी की निकासी बाधित होती है। शिकायत के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 8:45 बजे आरोपी उनके घर पहुंचे और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी गई। शोर सुनकर उनके पिता बैसाखूराम और ग्रामीण विक्की व सुमित मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। दूसरे पक्ष का आरोप- घर में घुसकर की मारपीट वहीं, दूसरे पक्ष के हरीशानंद लोनिया ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह घर के आंगन में था, तभी सामने रहने वाले राजेश लोनिया ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर राजेश, उसके भाई राजू और भानू लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। आरोप है कि उनके पिता बैसाखू ने भी मारपीट की। हरीशानंद का कहना है कि चारों ने मिलकर हमला किया, जिससे उसे चोटें आईं। साथ ही थाना में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। एक-दूसरे पर गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोनी थाना पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों रिपोर्ट के आधार पर अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी, मारपीट किन परिस्थितियों में हुई और कुल कितने लोग घायल हुए। पुलिस बोली- जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान, घायलों की मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button