विज्ञापन दें / सहयोग करें

मारागांव में शाला प्रवेशोत्सव: नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत, पालकों से अपील भी- रोजाना स्कूल भेजें – Kondagaon News


कोंडागांव| जिले के संकुल केंद्र मारागांव में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। पुष्पमाला पहनाई गई। पाठ्यपुस्तकें दी गईं। शैक्षणिक सामग्री भी बांटी गई। पूरे कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह आकर्षण रहा। मुख्य अतिथि जनपद सदस्य अंगद राम पटेल ने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने पालकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने में सहयोग करने को कहा। संकुल समन्वयक रामदेव कौशिक ने कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षक, पालक, विद्यार्थियों के बीच समन्वय जरूरी है। उन्होंने संकुल के शिक्षकों की सराहना की। कहा, उनके प्रयासों से अन्य क्षेत्रों के विद्यार्थी भी यहां के स्कूलों में प्रवेश ले रहे हैं। उन्होंने पालकों से समय पर बच्चों का प्रवेश कराने का आग्रह किया। नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करने को कहा। कार्यक्रम में शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button