सोरिद-बागतराई सड़क पहली बारिश में टूटी, गड्ढों से परेशानी, मरम्मत करें – Dhamtari News
धमतरी| सोरिद से बागतराई मार्ग की मरम्मत नहीं हो पा रही है। सोरिद के लोग बार-बार मांग कर चुके हैं। पहली बारिश में सड़क की हालत और बिगड़ गई। डामरीकृत सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। साइड शोल्डर भी नहीं भरा गया है। सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। साइड शोल्डर में भी गड्ढे हैं। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। वार्डवासियों ने महापौर से सड़क मरम्मत की मांग की है। इसी मार्ग से निगम के ट्रेचिंग ग्राउंड तक पहुंचते हैं। लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
<
Follow Us












