विज्ञापन दें / सहयोग करें

‘कांग्रेस को पैरालाइज करने के लिए…’, नेशनल हेराल्ड पर ED के एक्शन पर बोले कपिल सिब्बल

कपिल सिब्बल ने नेशनल हेराल्ड मामले पर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जरिए नेशनल हेराल्ड अखबार की संपत्ति जब्त करने की कोशिश कर रही है. सिब्बल का दावा है कि यह संपत्ति अखबार की है और सरकार ऐसा इसलिए कर रही है, ताकि कांग्रेस को कमजोर किया जा सके.

कपिल सिब्बल ने सरकार पर लगाए आरोप

कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया, “ये सरकार ED के जरिए अब नेशनल हेराल्ड की प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है. ये जो संपत्ति है वो अखबार की है. ये इसलिए कर रहे हैं ताकि कांग्रेस को पैरालाइज किया जा सके. कांग्रेस के पास इतना पैसा नहीं है जितना इन लोगों को पास है. ये चाहते हैं कि कोई भी विपक्ष देश में ना रहे.” उन्होंने आगे कहा, “ये सरकार एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को खत्म करने की कोशिश कर रही है. कहने को देश में लोकतंत्र है. लेकिन देश चल रहा है Father of dictatorship से. ये लोग तानाशाही से देश चलाना चाहते हैं. ये लोग दूसरी सरकारों को काम नहीं करने देते. ये मुस्लिम हिंदू के एजेंडे पर अपनी सरकार चलाना चाहते हैं. इस देश में rule of law नहीं रहा.”

खबर में अपडेट जारी है…


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button