CG News: अब से 30 जून तक ना करें ये काम… नहीं तो जाएंगे जेल और लगेगा जुर्माना, जानें | CG News: Jail and fine if bore is dug till 30 June
CG News: अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत कार्रवाई
यह आदेश 11 अप्रैल से 30 जून तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति किसी भी व्यक्ति द्वारा नलकूप खनन करना अवैध और दंडनीय होगा। यह प्रतिबंध पेयजल और गैर-पेयजल दोनों प्रयोजनों के लिए लागू रहेगा। शासकीय, अर्धशासकीय और नगरीय निकायों को पेयजल के लिए नलकूप खनन की अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी।
हालांकि, उन्हें भी निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। कलेक्टर ने साफ किया है कि बिना अनुमति नलकूप खनन करने पर संबंधित व्यक्ति या एजेंसी के खिलाफ अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना, कारावास या दोनों शामिल है। जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने इसके लिए प्राधिकृत अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं।
CG News: बोर खनन पर लगी रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
प्रशासन ने नागरिकों से की अपील
CG News: ये नलकूप खनन की अनुमति देने के लिए जिम्मेदार होंगे। इन अधिकारियों को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय निकायों, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों से रिपोर्ट लेकर अनुमति देने के निर्देश दिए गए हैं। बोर के लिए ब्लॉक लेवल पर बलौदाबाजार, पलारी, भाटापारा, सिमगा, कसडोल और गिरौद एसडीएम से मंजूरी लेनी होगी।
Source link












