विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में ‘ऑपरेशन कालचक्र’: 190 वारंट तामील, 29 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, अवैध शराब और हथियार के मामलों में भी एक्शन – Raipur News



रायपुर पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बुधवार को ‘ऑपरेशन कालचक्र’ के तहत शहर के कई थाना क्षेत्रों में विशेष कॉम्बिंग गश्त और अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 190 वारंट तामील किए। फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की। डीसीपी (नॉर्थ) मयंक गुर्जर के निर्देशन में चलाए गए अभियान में उरला, खमतराई, पंडरी, खम्हारडीह समेत अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम शामिल रही। 190 वारंटों की तामील, फरार आरोपी भी पकड़े गए पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान कुल 190 वारंट तामील किए गए। इनमें 24 स्थायी वारंट, 68 गिरफ्तारी वारंट और 98 जमानती वारंट शामिल हैं। अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। निगरानी बदमाश और चाकूबाज पुलिस के रडार पर अभियान के दौरान आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों, गुंडा बदमाशों और चाकूबाजों की सघन जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों का सत्यापन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। 29 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत 29 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके अलावा आबकारी एक्ट के 8 मामलों और आर्म्स एक्ट के 3 मामलों में भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अवैध शराब बेचने वालों को चेतावनी अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों, उभरते बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें सख्त चेतावनी दी गई। वहीं रात में कॉम्बिंग गश्त कर संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button