विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर पुलिस ने शराब तस्कर–चोरों के ठिकानों में मारी रेड: गाड़ी चुराने वाले 30 आरोपियों से पूछताछ,सरप्राइज चेकिंग में शराब तस्कर पकड़ाया – Raipur News



राजधानी में वाहन चोरी और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात बड़ा अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की 70 सदस्यीय टीम ने शहरभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के 30 पुराने आरोपियों का सत्यापन किया। इस दौरान अवैध शराब बेच रहे एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक्शन पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम काम्बले और पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत 24 और 25 जून की रात शहर के विभिन्न इलाकों में रहने वाले वाहन चोरी के पुराने आरोपियों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। रात 3 बजे से सुबह 7 बजे तक चली कार्रवाई एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की अलग-अलग टीमों ने रात 3 बजे से सुबह 7 बजे तक शहर के कई स्थानों पर आकस्मिक चेकिंग और सघन सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चोरी के मामलों से जुड़े 30 पुराने आरोपियों को कार्यालय लाकर पूछताछ की गई। उनके पास मौजूद दोपहिया वाहनों के दस्तावेज और स्वामित्व की भी जांच की गई। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने उनका पूरा रिकॉर्ड अपडेट कर निगरानी सूची में शामिल किया है। 20 हजार की शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार औचक चेकिंग के दौरान गंज थाना क्षेत्र के गंजपारा स्थित बांसटाल पानी टंकी के पास अवैध शराब बेचते हुए आकाश बेसरा (26) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 160 पौवा अंग्रेजी शराब और बिक्री की रकम समेत करीब 20 हजार रुपए का सामान जब्त किया गया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक महीने में 29 चोरी के वाहन बरामद पुलिस के अनुसार पिछले एक माह में विशेष अभियान के दौरान वाहन चोरी के 16 मामलों में 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से करीब 18 लाख रुपए कीमत के 29 वाहन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों से लावारिस हालत में मिले 19 दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं, जिनमें से 5 वाहन उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। शेष वाहनों के मालिकों की तलाश जारी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button