विज्ञापन दें / सहयोग करें

सीपत के पहले सीए बने ऋषभ गुप्ता, बढ़ाया मान – kabirdham News


सीपत | सीपत क्षेत्र के होनहार युवा ऋषभ गुप्ता ने देश की प्रतिष्ठित और कठिन मानी जाने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। मई 2026 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा में ऋषभ ने 600 में से 310 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। विशेष बात यह है कि वे सीपत क्षेत्र के पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट बने हैं। ऋषभ की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र, गुप्ता समाज और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए उन्हें बधाई दी है। ऋषभ के पिता दिलीप गुप्ता, जो सीपत में कृष्णा क्लॉथ एंड रेडीमेड स्टोर का संचालन करते हैं, ने बेटे की सफलता को उसकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button