विज्ञापन दें / सहयोग करें

सिटी बस सेवा बंद, शहर से नया बस स्टैंड भी दूर, यात्रियों की बढ़ी परेशानी – kabirdham News


कवर्धा| जिले में कभी लोगों की सुविधा का प्रमुख साधन रही सिटी बस सेवा पिछले लगभग पांच वर्षों से बंद पड़ी है। यह बस कवर्धा से पोंड़ी, बोड़ला, पिपरिया और सहसपुर लोहारा सहित आसपास के प्रमुख मार्गों पर संचालित होती थी, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को सस्ती एवं सुगम यातायात सुविधा मिलती थी। अब कवर्धा का नया बस स्टैंड राजनांदगांव बायपास मार्ग पर शिफ्ट होने के बाद यात्रियों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। शहर के भीतर से बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए लोगों को ऑटो या निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता है। सिटी बस सेवा दोबारा शुरू करना चाहिए।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button