विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोरबा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर सवारी बस एवं ट्रेलर में टक्कर, ड्राइवर समेत 21 यात्री घायल

हादसे में करीब 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 06:19:52 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 06:23:23 PM (IST)

कोरबा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर दुर्घटना।

HighLights

  1. कोरबा से सवारी लेकर बिलासपुर जा रही थी।
  2. दूसरी दिशा से आ रहे ट्रेलर से टक्कर होगई।
  3. बस का अगला हिस्सा पूरा क्षतिग्रस्त हो गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। कोरबा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर सवारी बस एवं ट्रेलर में टक्कर हो गई। घटना में बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक केबिन में फंस गया। चालक समेत लगभग 21 यात्रियों को चोंट आई। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना पाली स्थित पत्ता गोदाम के पास बुधवार को हुई। बताया जा रहा है कि शिव ट्रेवल्स की यात्री बस क्रमांक सीजी 10- जी 1675 कोरबा से सवारी लेकर बिलासपुर जा रही थी, इस दौरान विपरित दिशा से आ रहे ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 15- ईई 5165 से टक्कर होगई। घटना मेंं बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बस चालक कन्हैया ड्राइवर सीट में ही बुरी तरह फंस गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस, 108 एम्बुलेंस और स्थानीय नागरिक घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत करते हुए चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला।

दुर्घटना में चालक कन्हैया के पेट, कमर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। टक्कर का सबसे अधिक असर बस के अगले हिस्से में बैठे यात्रियों पर पड़ा।

हादसे में करीब 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सामान्य कराया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायलों में बिलासपुर निवासी राकेश गुप्ता शामिल हैं, जो कोरबा में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। उनके सिर में चोट लगी है और उनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में जारी है।

वहीं तालापार निवासी शेखर कोराम, जो रोजगार की तलाश में चैतमा गए थे, उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई है। रत्ना चौहान कोरबा से बिलासपुर जा रहे थे, उनके सीने में अंदरूनी चोट लगी है तथा उनके दो दांत भी हिल गए हैं। अन्य घायलों का भी पाली अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

मुख्य मार्ग पर निर्माण कार्य, रंगोले रोड के अंधे मोड़ ने बढ़ा खतरा

  • स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां मुख्य मार्ग पर पुलिया एवं नाली निर्माण कार्य लंबे समय से जारी है।
  • निर्माण कार्य के कारण कोरबा-बिलासपुर मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को रंगोले रोड से होकर आवागमन करना पड़ रहा है।
  • इस वैकल्पिक मार्ग में दो से तीन अंधे (ब्लाइंड) मोड़ हैं, जहां सामने से आने वाले वाहन अंतिम क्षण तक दिखाई नहीं पड़ते।
  • ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के आमने-सामने आने पर दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।
  • निर्माणाधीन पुलिया और डायवर्सन मार्ग के कारण लंबे समय से दुर्घटना संभावित क्षेत्र बना हुआ है।
  • स्थानीय लोगों के अनुसार यहां अब तक आधा सैकड़ा से अधिक छोटे-बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
  • इसके बावजूद निर्माण कार्य की गति नहीं बढ़ाई गई और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button